Site icon Haryanakiawaz

Fertilizer New Rate 2025: डीएपी सहित में उर्वरक के 1 जनवरी से बदल जाएंगे दाम, चेक करें क्या होगा नया रेट

Fertilizer New Rate 2025

Fertilizer New Rate 2025

नया साल आने वाला है ऐसे में सरकार के द्वारा उर्वरक को के दाम में बढ़ोतरी होने वाली है। जान लेते हैं नए उर्वरक रेट ( Fertilizer New Rate 2025) क्या रहेंगे..

देश भर में लगभग 60% लोग खेती बाड़ी पर निर्भर है। नया साल 2025 में किसानों पर फर्टिलाइजर का अतिरिक्त बोझ पड़ने जा रहा है। सरकार के द्वारा डीएपी खाद्य सहित अन्य उर्वरकों में दम की बढ़ोतरी करने जा रही है। लागू हुए सभी दम 1 जनवरी 2025 से शुरू होंगे…

 

इन कारणों से बढ़ेंगे दाम

सरकार के द्वारा उर्वरकों के दाम बढ़ाने को लेकर कहा गया है कि अंतर्राष्ट्रीय सत्र पर कच्चे माल के दाम में बढ़ोतरी होने से उर्वरकों के दाम में वृद्धि की जाएगी। बड़े हुए दामों पर भी पहले की तरह सरकार के द्वारा सब्सिडी जारी रहेगी। बता दे कि इससे पहले उर्वरकों के दाम में चार वर्ष पहले वृद्धि की गई थी। ऐसे में जानते हैं कि साल 2025 शुरू होने के बाद किसानों को उर्वरकों के दाम क्या देने होंगे…

कीमत में बढ़ोतरी

डीएपी यानी डाईअमोनिया फास्फेट में 240 रुपए प्रति 50 किलोग्राम में बढ़ोतरी की जाएगी जिससे नया रेट 1590 रुपए प्रति बैग मिलेगा। जो की वर्तमान समय में 1350 रुपए में मिलता है। देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाला उर्वरक यूरिया है। इसके पश्चात डीएपी का प्रयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। देश भर में 1 जनवरी 2025 से डीएपी के रेट में 12 से 15% तक की वृद्धि वाली नहीं दरे लागू हो जाएगी।

यूरिया का रेट

खेती बाड़ी में प्रयोग किए जाने वाले उर्वरकों के रेट सरकार के द्वारा तय किए जाते हैं। इस समय सरकार के द्वारा यूरिया पर 1969.87 रुपए की सब्सिडी 45 किलो की बैग पर दी जा रही है। यूरिया का यह बैग ₹2936.37 कीमत वाला बैग किसानों को केवल 266.50 रू में सरकार के द्वारा दिया जा रहा है।

 

Fertilizer New Rate 2025, नया उर्वरक रेट

फिलहाल इस समय डीएपी खाद की कीमत 50 किलो बाग में 1350 रुपए है। जो की नई कीमतों की बढ़ोतरी के बाद 1590 रू प्रति 50 किलो बैग में 240 रुपए की बढ़ोतरी के साथ मिलेगा।

TSP यह उर्वरक इस समय 1300 रुपए में 50 किलो बाग मिल रहा है जो की रेट में बढ़ोतरी के बाद 1350 रुपए प्रति बैग 50 किलो का मिलेगा.

NPK 10-26-26 वर्तमान समय में यह उर्वरक 1470 रुपए प्रति 50 किलो बैग के हिसाब से मिल रहा है। नए रेट बढ़ोतरी के साथ 1725 प्रति 50 किलो बाग यानी 255 रुपए की बढ़ोतरी के साथ मिलेगा.

NKP 12-32-16 इस उर्वरक में भी 255 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 50 किलो का बैग 1725 में मिलेगा जो कि वर्तमान समय में 1470 रुपए में मिल रहा है।

 

 

उर्वरक खाद  वर्तमान कीमत  बढ़ोतरी के बाद कीमत  कुल बढ़ोतरी
DAP 1350/- रु 1590/- रु 240/- रु
TSP46% 1300/- रु 1350/-रु 50/- रु
NPK 10-26-26 1470/- रु 1725/- रु 255/-रु
NPK 12-32-16 1470/- रु 1725/- रु 255/- रु

 

Telegram से जुड़े :- यह दबाए 

यह भी पढ़े :-  Oppo Reno 13 स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल AI ट्रिपल कैमरा सेटअप में मचाने आ रहा धूम, सामने आए फिचर्स 

Exit mobile version