Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
Join Google News Join Now

 

मूंग की खेती करने वाले किसानों को मिलेगा फायदा मूंग एमएसपी में 124 रुपए की बढ़ोतरी

जायद की फसलों में मूंग की खेती प्रमुख फसल है। सरकार के द्वारा मूंग की एमएसपी ( Moong MSP) में 124 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इस बार उम्मीद है कि जायद की फसलों का रकबा 13 लाख हेक्टेयर से अधिक रहने वाला है। जाने क्या रहेगी जायद फसलों की एमएसपी।

 

देश भर के सभी राज्यों में जायद की फसलों का रकबा लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तीसरी फसल के रूप में जायद फसलों में मध्य प्रदेश में भी लगातार रकबे में बढ़ोतरी हुई है। जायद की प्रमुख फैसले उड़द, मूंग, दाल, मक्का और मूंगफली है। इन फसलों में सबसे प्रमुख फसल मूंग की है। जिससे किसान अच्छा मुनाफा ले सकते हैं। जिसके चलते प्रदेश में किसान मूंग की खेती को अपना रहे हैं।

मूंग की खेती के रकबे में बढ़ोतरी

प्रदेश के 11.59 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वर्ष 2025 के दौरान मूंग की खेती का लक्ष्य है। पिछले वर्ष में मूंग फसल का लक्ष्य 11 लाख हेक्टेयर था। हालांकि बुवाई 13 लाख हेक्टेयर में की गई थी। इसका प्रमुख कारण समर्थन मूल्य पर बेहतर कीमत मिलने के चलते किसानों को फायदा मिला। जिसके चलते इस बार लक्ष्य में बढ़ोतरी की गई है।

किसानों को मिल रहे इस फायदे के चलते मूंग की खेती में बढ़ोतरी हो रही है। कृषि विभाग ने मूंग सहित जायद फसलों का लक्ष्य तय किया है। प्रदेश में इस बार 13 लाख 47 हजार हैकटेयर से भी अधिक क्षेत्र का लक्ष्य रखा गया है। जायद फसलों के एमएसपी रेट में भी बढ़ोतरी की जा चुकी है।

मूंग की खेती का रकबा

मूंग एमएसपी ( Moong MSP) में बढ़ोतरी के चलते हैं रकबे में और बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा गया है। मध्य प्रदेश की नर्मदा पुरम जिले में मूंग की खेती की जाती है। इसके अलावा रायसेन जिला मूंग की फसल के लिए दूसरे नंबर पर रहता है। अन्य जिलों में मूंग की पैदावार होती है।

  • प्रदेश की नर्मदा पुरम जिले में 2.50 लाख हेक्टेयर मूंग खेती का लक्ष्य रखा गया है।
  • जिला रायसेन में 1.50 लाख हेक्टेयर
  • हरदा जिले में 1.40 लाख हेक्टेयर.
  • वहीं नरसिंहपुर जिले में 1.20 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य से रखा गया है।
  • सीहोर जिला 1 लाख हेक्टेयर
  • जबलपुर जिले में 60 हजार हेक्टर
  • देवास जिले में 40 हैकटेयर
  • खंडवा 36 हजार हेक्टेयर
  • दमोह जिले में 45 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है।

 

जायद की अन्य फसलों के रखने की बात करें तो वर्ष 2025 में उड़द 95260 हेक्टेयर, मूंगफली 19586 हैकटेयर, ग्रीष्मकालीन धान 45132 हेक्टेयर व मक्का की खेती 270 हेक्टेयर का लक्ष्य तय किया है।

Moong MSP Increase

केंद्र सरकार के द्वारा दलहन व तिलहन फसलों में बढ़ोतरी के लिए उड़द, मूंग व सोयाबीन को एमएसपी खरीदने की अनुमति दी थी। सरकार के द्वारा की एमएसपी 8558 रुपए प्रति क्विंटल तय की गई थी। इस बार वर्ष 2025-26 मूंग का समर्थन मूल्य 124 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 8682 में खरीदी जाएगी।

.

Telegram से जुड़े :- यह दबाए 

यह भी पढ़े :-  गेहूं कटाई के पश्चात किसान गन्ने की खेती के लिए गन्ने की इन दो किस्मों से ले अधिक पैदावार, जाने गन्ने की किस्म

Conclusion:- किसान भाइयों इसलिए के माध्यम से आज हमने जाना की मूंग एमएसपी ( Moong MSP ) में कितनी बढ़ोतरी की गई है। साथ ही प्रदेश में रकबे में कितनी बढ़ोतरी कलक से रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Leave a Comment